एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र के मुख्यमंत्री ने बोरवेल में गिरने से बच्ची की मौत मामले में दो अधिकारियों को निलंबित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि उन्होंने सिंगरौली जिले में खुले बोरवेल में गिरने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में दो अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है।

देश की खबरें | मप्र के मुख्यमंत्री ने बोरवेल में गिरने से बच्ची की मौत मामले में दो अधिकारियों को निलंबित किया

भोपाल, 31 जुलाई मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि उन्होंने सिंगरौली जिले में खुले बोरवेल में गिरने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में दो अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है।

गौरतलब है कि सोमवार शाम को यह बच्ची खेलते समय बोरवेल में गिर गई थी और साढ़े पांच घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। लेकिन अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारियों ने पहले बताया था कि बोरवेल 250 फुट से अधिक गहरा था और बच्ची 25 फुट की गहराई पर फंस गई थी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर जनपद पंचायत चितरंगी के एक गांव में खुले बोरवेल में गिरने से बच्ची की मौत हो गई।

उन्होंने कहा, "खुले बोरवेल और ट्यूबवेल के सत्यापन प्रमाण पत्र में लापरवाही बरतने के कारण सिंगरौली जिले में पदस्थ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री (इंजीनियर) और तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत चितरंगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं।"

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया गया है कि भविष्य में ऐसी अप्रिय घटना दोबारा न हो।

मृतक बच्ची की पहचान पिंटू साहू की बेटी सौम्या के रूप में हुई है। वह खेत में खेलते समय बोरवेल में गिर गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2024 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).