देश की खबरें | मप्र : मुख्यमंत्री चौहान, दिग्विजय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने समाजवादी नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर शुक्रवार को शोक व्यक्त किया।
भोपाल, 13 जनवरी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने समाजवादी नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर शुक्रवार को शोक व्यक्त किया।
चौहान ने कहा, ‘‘शरद यादव ने अपना संपूर्ण जीवन देश और समाज की सेवा में व्यतीत किया। वे अपने कार्यों एवं विचारों के रूप में सदैव आमजन के हृदय में जीवित रहेंगे।’’
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
दिग्विजय ने ट्वीट किया, ‘‘प्रखर समाजवादी नेता शरद यादव के निधन की खबर अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। वे संवेदनशील जननेता व नेक दिल इंसान थे। उनका सारा जीवन जनता की भलाई के लिए गया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के साथ खड़ा हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। विनम्र श्रद्धांजलि, ॐ शांति।’’
यादव (75) का गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को निधन हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)