देश की खबरें | मप्र : पंख उखाड़ कर मोर को प्रताड़ित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक वीडियो में मोर के पंख उखाड़ कर कथित तौर पर उसे प्रताड़ित करते नजर आ रहे व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एक वन अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
कटनी (मप्र), 21 मई मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक वीडियो में मोर के पंख उखाड़ कर कथित तौर पर उसे प्रताड़ित करते नजर आ रहे व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एक वन अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में व्यक्ति बेरहमी से इस पक्षी के पंख उखाड़ते दिख रहा है।
वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर पुलिस ने कटनी के रीठी कस्बे के निवासी इस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वनमंडल अधिकारी (डीएफओ) गौरव शर्मा ने कहा कि गुजरात के एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने कुछ दिन पहले मोर को प्रताड़ित करने वाले व्यक्ति का वीडियो साझा किया था, जिसके बाद वन विभाग ने जांच शुरू की।
उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रही मोटरसाइकिल के पंजीकरण नंबर के आधार पर व्यक्ति की पहचान रीठी कस्बे के निवासी के रूप में हुई।
शर्मा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)