देश की खबरें | मप्र : सोशल मीडिया पर छात्राओं के नहाने का वीडियो सामने आने के बाद सरकारी छात्रावास की पूर्व वार्डन पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के दमोह जिले में सरकारी छात्रावास में छात्राओं के नहाने का वीडियो सोशल मीडिया में सामने आने के बाद पुलिस ने छात्रावास की पूर्व वार्डन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दमोह (मप्र), 17 जुलाई मध्य प्रदेश के दमोह जिले में सरकारी छात्रावास में छात्राओं के नहाने का वीडियो सोशल मीडिया में सामने आने के बाद पुलिस ने छात्रावास की पूर्व वार्डन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) भाव्या त्रिपाठी ने कहा कि जांच के बाद वीडियो शूट करने और इसे सोशल मीडिया पर साझा करने में कथित संलिप्तता के लिए पथरिया शहर में सरकार द्वारा संचालित छात्रावास की पूर्व वार्डन और रसोइया के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि पूर्व वार्डन को निलंबित कर दिया गया है जबकि रसोइया की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। त्रिपाठी ने कहा कि अनियमितताओं के लिए वर्तमान वार्डन को भी निलंबित कर दिया गया है।

घटना की जांच करने वाली त्रिपाठी ने कहा कि एक जांच समिति द्वारा छात्रावास में रहने वाली लड़कियों के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की गई।

छात्रावास में रहने वाली छात्राओं के अभिभावकों की शिकायत के बाद जिला कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने एक जांच समिति का गठन किया था।

पथरिया की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक रामबाई परिहार ने सोमवार को छात्रावास का निरीक्षण किया और अनियमितताओं की जांच की मांग की, जिसके बाद कलेक्टर ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया।

कलेक्टर ने जिले के सभी छात्रावासों के निरीक्षण और जांच के भी आदेश दिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान