देश की खबरें | मप्र : रतलाम में जेठ पर महिला की हत्या का आरोप, गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में 33 वर्षीय महिला को उसके जेठ ने दिनदहाड़े कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
रतलाम, 24 दिसंबर मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में 33 वर्षीय महिला को उसके जेठ ने दिनदहाड़े कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को रतलाम जिले के ढोढर गांव में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सुरेश (40) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने कहा कि सुरेश ने अपने छोटे भाई की पत्नी निर्मला पर कथित तौर पर रॉड से हमला किया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
उन्होंने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
लोढ़ा ने बताया कि निर्मला, सुरेश के छोटे भाई प्रकाश की पत्नी थी, जिसने हाल में आत्महत्या कर ली थी।
अधिकारी ने कहा कि आरोपी अपने भाई की मौत के लिए निर्मला को जिम्मेदार मानता था जो ढोढर में अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2023 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

