देश की खबरें | मप्र : ‘‘फर्जी’’ तस्वीर में भाजपा विधायक मेंदोला को बताया गया गृह और परिवहन मंत्री, शिकायत दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रमेश मेंदोला ने मंगलवार को यहां पुलिस से शिकायत की कि अज्ञात तत्वों ने उनकी एक तस्वीर में कथित रूप से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया है।

इंदौर, पांच दिसंबर मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रमेश मेंदोला ने मंगलवार को यहां पुलिस से शिकायत की कि अज्ञात तत्वों ने उनकी एक तस्वीर में कथित रूप से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया है।

इंदौर-2 क्षेत्र के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक मेंदोला की शिकायत के मुताबिक ‘‘उनकी छवि धूमिल करने के लिए’’ इस तस्वीर में उन्हें ऐसी नेमप्लेट थामे दिखाया गया है जिसमें उनके नाम के आगे ‘‘गृह और परिवहन मंत्री, मध्यप्रदेश सरकार’’ लिखा गया है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रही है।

पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर ने संवाददाताओं को बताया,‘‘मुझे मीडिया के जरिये मेंदोला की इस शिकायत के बारे में पता चला है। हम जांच करके पता लगाएंगे कि सोशल मीडिया पर उनकी संबंधित तस्वीर डालने के पीछे किन लोगों का हाथ है।’’

मेंदोला द्वारा फर्जी बताई जा रही तस्वीर ऐसे वक्त सोशल मीडिया पर सामने आई, जब विधानसभा चुनाव के तीन दिसंबर को आए परिणाम में भाजपा के प्रचंड बहुमत से राज्य की सत्ता में बरकरार रहने पर अगले मुख्यमंत्री और मंत्रियों को लेकर अटकलों का दौर तेज हो गया है।

इंदौर-2 क्षेत्र से लगातार चौथी बार विधायक चुने गए मेंदोला भी मंत्री पद के दावेदारों में गिने जाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\