देश की खबरें | मप्र: रानी कमलापति पर कांग्रेस नेता की टिप्पणी से भाजपा नाराज, चौहान ने सोनिया से मांगा जवाब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता गोविंद सिंह के उस बयान को लेकर उन पर निशाना साधा जिसमें उन्होंने भोपाल में हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर करने का जिक्र करते हुए कहा था कि राज्य में सत्तारुढ़ भाजपा उन राजाओं और रानियों का महिमामंडन कर रही है जिनके बारे में किसी ने नहीं सुना और इनमें दलितों और गरीबों पर अत्याचार करने वाले भी शामिल हैं।

भोपाल/भिंड, 16 अप्रैल मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता गोविंद सिंह के उस बयान को लेकर उन पर निशाना साधा जिसमें उन्होंने भोपाल में हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर करने का जिक्र करते हुए कहा था कि राज्य में सत्तारुढ़ भाजपा उन राजाओं और रानियों का महिमामंडन कर रही है जिनके बारे में किसी ने नहीं सुना और इनमें दलितों और गरीबों पर अत्याचार करने वाले भी शामिल हैं।

भाजपा ने कहा कि कांग्रेस नेता केवल नेहरु-गांधी परिवार के बारे में जानते हैं और उनके लिए इस परिवार से बड़ा कोई नहीं है।

विधानसभा में विपक्ष के नेता गोविंद सिंह ने भिंड के लहार में एक रैली में भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, ‘‘वे राजाओं और सम्राटों के शासन को वापस लाना चाहते हैं। उन्होंने भोपाल (हबीबगंज) के रेलवे स्टेशन का नाम (आदिवासी रानी) रानी कमलापति के नाम पर रखा।’’

सिंह ने आगे कहा, ‘‘वे उन लोगों का पता लगा रहे हैं जिनके बारे में कभी सुना नहीं गया और उनका महिमामंडन कर रहे हैं। राजा और रानियों ने लगातार गरीबों और दलितों पर अत्याचार किया।’’

विपक्ष के नेता ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पूर्वजों पर भी निशाना साधा और दावा किया कि उन्होंने अंग्रेजों के खजाने को लूटने के लिए दलितों को मार डाला।

सिंह ने दावा किया कि सिंधिया के शाही घराने ने उत्तर प्रदेश के इटावा में अंग्रेजों के खजाने को लूटने के लिए 11 ‘भदौरियों’ (ठाकुर समुदाय का हिस्सा) और तीन दलितों की हत्या कर दी थी।

सिंह के बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस नेता केवल नेहरू-गांधी परिवार के बारे में जानते हैं। उनके लिए इस परिवार से बड़ा कोई नहीं। रानी कमलापति भोपाल की अंतिम हिंदू शासक थीं। उन्होंने अपने जीवन का बलिदान तब दिया जब उन्हें लगा कि दोस्त मोहम्मद खान छल से जीत जाएगा।’’

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘‘मुझे गर्व है कि भाजपा नीत सरकारों ने क्रांतिकारियों और महान हस्तियों का महिमामंडन किया है। सोनिया गांधी (पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष) को आदिवासियों और महिलाओं के इस अपमान (सिंह द्वारा) पर जवाब देना चाहिए।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक समारोह में भोपाल के हबीबगंज स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति स्टेशन कर दिया गया था।

भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के प्रमुख वी. डी. शर्मा ने भी कांग्रेस नेता की टिप्पणी की निंदा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान