Indore Suicide Case: मध्य प्रदेश के इंदौर में अतुल सुभाष जैसा केस, दहेज केस से तंग आकर 28 वर्षीय युवक ने मौत को लगाया गए, सुसाइड नोट में पत्नी, सास को ठहराया जिम्मेदार
इंदौर में 28 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके रिश्तेदारों की कथित प्रताड़ना के चलते आत्महत्या कर ली और इस कदम से पहले छोड़े गए कथित पत्र में कहा कि महिलाएं कानून का दुरुपयोग कर रही हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी
Indore Suicide Case: इंदौर में 28 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके रिश्तेदारों की कथित प्रताड़ना के चलते आत्महत्या कर ली और इस कदम से पहले छोड़े गए कथित पत्र में कहा कि महिलाएं कानून का दुरुपयोग कर रही हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामसनेही मिश्रा ने बताया कि बाणगंगा थाना क्षेत्र में नितिन पड़ियार (28) ने अपने घर में सोमवार रात कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.उन्होंने बताया कि के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है.
मिश्रा ने कहा कि पड़ियार ने आत्महत्या से पहले छोड़े कथित पत्र में अपनी पत्नी, सास और पत्नी के अन्य नजदीकी रिश्तेदारों के नामों का उल्लेख करते हुए प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं.
उन्होंने कहा कि इन आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे. यह भी पढ़े: Atul Subhash Suicide Case: कहां है अतुल सुभाष का बेटा, सामने आई बड़ी जानकारी
आत्महत्या से पहले छोड़े गए कथित पत्र में पड़ियार ने लिखा, ‘‘मैं नितिन पड़ियार भारत सरकार से यह विनती करता हूं कि भारत का कानून बदलें क्योंकि महिलाएं इस कानून का दुरुपयोग कर रही हैं। अगर आपने यह कानून-व्यवस्था नहीं बदली, तो रोज कई लड़के और उनके परिवार उजड़ते रहेंगे।’’
पड़ियार ने इस पत्र में यह भी कहा, ‘‘भारत के सभी युवाओं से मेरा निवेदन है कि शादी ना करें और अगर करते भी हैं तो एग्रीमेंट बनवाकर शादी करें.
पत्र में आगे कहा गया है, ‘‘अगर किसी को यह समझ आए कि मेरे साथ बुरा हुआ है, तो मेरे मरने के बाद मुझे न्याय दिलाए और अगर समझ ना आए, तो खुद की बारी का इंतजार करे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2025 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

