देश की खबरें | मप्र : जेल में एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटे जाने का वीडियो सामने आया, जांच का आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू स्थित उप जेल में एक अज्ञात व्यक्ति को बुरी तरह पीटे जाने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद जेल विभाग ने शुक्रवार को जांच का आदेश दिया। विभाग की एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इंदौर, 14 फरवरी मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू स्थित उप जेल में एक अज्ञात व्यक्ति को बुरी तरह पीटे जाने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद जेल विभाग ने शुक्रवार को जांच का आदेश दिया। विभाग की एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इंदौर के केंद्रीय जेल की अधीक्षक अल्का सोनकर ने संवाददाताओं को बताया,‘‘हमने सोशल मीडिया पर महू के उप जेल के तेजी से प्रसारित वीडियो का संज्ञान लिया है। वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।’’

सोनकर ने बताया कि जेल विभाग के महानिदेशक जीपी सिंह के निर्देशों पर इस घटना की जांच का आदेश दिया गया है।

उन्होंने बताया,"मुझे पता चला है कि इस मामले में जेल मुख्यालय ने उप जेलर मनोज चौरसिया को निलंबित करने का फैसला किया है। हालांकि, मुझे उनके निलंबन का आदेश अब तक नहीं मिला है।"

जेल अधीक्षक ने हालांकि कहा कि घटना का कथित वीडियो पुराना है, लेकिन जांच के जरिये पता लगाया जाएगा कि मारपीट में शामिल शामिल लोग कौन हैं और पीड़ित व्यक्ति को क्यों पीटा जा रहा था?

सोनकर ने बताया कि मामले की जांच के तहत जेल के बंदियों और उनके परिजनों को बुलाकर बयान लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विस्तृत जांच के बाद आगामी कदम उठाए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\