देश की खबरें | मप्र: मेडिकल कॉलेज के एक छात्र को वरिष्ठों ने पीटा, वीडियो वायरल, मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज के कुछ वरिष्ठ छात्रों द्वारा एक कनिष्ठ छात्र की पिटाई किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकरी दी।
भोपाल, दो जुलाई मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज के कुछ वरिष्ठ छात्रों द्वारा एक कनिष्ठ छात्र की पिटाई किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकरी दी।
निशातपुरा थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम को हुई। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
अधिकारी ने बताया कि पीपुल्स मेडिकल कॉलेज के तीसरे वर्ष के छात्र पारस जैन और दो अन्य ने एक छात्र की पिटाई कर दी। दुबे के अनुसार, जैन ने शिकायतकर्ता पर उसके परिवार को आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप लगाया है।
अधिकारी के अनुसार, मारपीट के सिलसिले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि आरोपियों ने भी पीड़ित छात्र के खिलाफ मारपीट की जवाबी शिकायत दर्ज कराई है।
दुबे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

