देश की खबरें | मप्र : एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी एवं उसके प्रेमी को पेड़ से बांध कर की पिटाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी एवं उसके प्रेमी को कथित रूप से एक साथ देख लिया और दोनों को पेड़ से बांध कर उनकी जमकर पिटाई कर दी।
राजगढ़ (मप्र), 27 फरवरी मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी एवं उसके प्रेमी को कथित रूप से एक साथ देख लिया और दोनों को पेड़ से बांध कर उनकी जमकर पिटाई कर दी।
यह घटना सुठालिया थाना क्षेत्र के खनौटा गांव में शनिवार को हुई और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
सुठालिया पुलिस थाना प्रभारी रामकुमार रघुवंशी ने रविवार को बताया कि खनौटा गांव के एक खेत पर महिला-पुरुष को बंधक बनाकर मारपीट करने की शिकायत मिली थी। उन्होंने बताया कि जब हम मौके पर पहुंचे तो वहां हमें ये दोनों पीड़ित मिले, जिन्हें हम थाने लाए।
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस महिला के पति सहित दो लोगों ने उन्हें पेड़ पर बांधा और उनके साथ मारपीट की।
रघुवंशी ने कहा कि पुलिस ने इनकी शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भादंवि की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और विस्तृत जांच जारी है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)