देश की खबरें | मप्र : भोपाल में रेलवे ओवरब्रिज पर बना 90 डिग्री का मोड़, सुरक्षा को लेकर हो रही आलोचना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ऐशबाग स्टेडियम के पास बना एक रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) आधिकारिक उद्घाटन से पहले ही चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि इसमें 90 डिग्री का एक अजीबोगरीब मोड़ है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है।

भोपाल, 11 जून मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ऐशबाग स्टेडियम के पास बना एक रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) आधिकारिक उद्घाटन से पहले ही चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि इसमें 90 डिग्री का एक अजीबोगरीब मोड़ है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है।

इस निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों की दलील है कि जमीन की कम उपलब्धता और नजदीक में एक मेट्रो स्टेशन होने के कारण उनके पास कोई और विकल्प मौजूद नहीं था।

भोपाल के ऐशबाग स्टेडियम के सामने बन कर लगभग तैयार हो चुके इस रेलवे ओवरब्रिज से महामाई बाग और पुष्पा नगर सहित स्टेशन क्षेत्र के लोगों की आवाजाही सुनिश्चित होगी। इस ओवरब्रिज का निर्माण कार्य आरंभ होने के समय सरकार की ओर से कहा गया था कि इससे ऐशबाग क्षेत्र के लोगों को न तो फाटक पर इंतजार करना पड़ेगा और न ही लंबा चक्कर लगाने की जरूरत पड़ेगी।

सरकार का दावा था कि इस ओवरब्रिज के बन जाने से प्रतिदिन लगभग तीन लाख शहरी आबादी लाभान्वित होगी।

अधिकारियों के मुताबिक 18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस रेलवे ओवरब्रिज की लंबाई 648 मीटर और चौड़ाई 8.5 मीटर है।

सोशल मीडिया पर उपयोगकर्ता और स्थानीय लोग भोपाल के इस रेलवे ओवरब्रिज की तस्वीर साझा कर रहे हैं और इसके डिजाइन पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

उनका कहना है कि यह मोड़ एक दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन सकता है क्योंकि लगभग 90 डिग्री पर गाड़ियों को यहां पर मुड़ना होगा।

हालांकि, लोक निर्माण विभाग (सेतु विभाग) ने इसका बचाव किया। विभाग के मुख्य अभियंता वी डी वर्मा से जब ‘पीटीआई-’ ने इसके बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज को रेलवे की जमीन पर बनाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान