MP: गरबा पंडाल में 11 साल की बच्ची को गोली लगी, मौत
इंदौर शहर में गरबा देखने पहुंची 11 साल की एक बच्ची की गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार की रात शारदा नगर के गरबा पंडाल में हुई.
इंदौर, 6 अक्टूबर : इंदौर शहर में गरबा देखने पहुंची 11 साल की एक बच्ची की गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार की रात शारदा नगर के गरबा पंडाल में हुई. हीरनगर थाने के पुलिस उपनिरीक्षक कमल किशोर ने बताया कि 11 साल की माही शिंदे अपने भाई और मां के साथ गरबा देख रही थी, लेकिन अचानक जमीन पर गिर गयी.
उन्होंने बताया कि बच्ची के सिर में जख्म था और बहुत खून बह रहा था. अधिकारी ने कहा कि आयोजकों और परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई. यह भी पढ़ें : Palakkad Road Accident: केरल के पालक्काड जिले में सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत
पुलिस ने बताया कि शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्ची के सिर में गोली लगने से उसकी मौत हुई है. किशोर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2022 12:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

