देश की खबरें | भाजपा विधायक के बेटे के वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में भाजपा विधायक सुरेश धस के बेटे द्वारा कथित तौर पर चलाये जा रहे स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की चपेट में आने से 34 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, आठ जुलाई महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में भाजपा विधायक सुरेश धस के बेटे द्वारा कथित तौर पर चलाये जा रहे स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की चपेट में आने से 34 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे अहिल्यानगर-पुणे मार्ग पर सुपा में हुई इस घटना के संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि आष्टी विधायक सुरेश धस के बेटे सागर धस (26) ‘एमजी ग्लोस्टर’ वाहन में अहिल्यानगर से पुणे की ओर जा रहे थे।
पीड़ित के भाई द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, पारनेर निवासी नितिन शेलके, जटेगांव जंक्शन के पास अपनी मोटरसाइकिल पर पुणे-अहिल्यानगर रोड पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सागर धस कथित तौर पर गाड़ी चला रहे थे और अन्य दोस्त उनके साथ वाहन में बैठे थे।
दुर्घटना के बाद शेलके को गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। कुछ स्थानीय लोगों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि सुपा पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 10:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

