देश की खबरें | मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में से एक की शादी इस महीने के अंत में होने वाली थी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रतलाम, 21 अप्रैल मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में से एक की शादी इस महीने के अंत में होने वाली थी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रतलाम जिले के सैलाना थाने के प्रधान आरक्षक निरंजन त्रिपाठी ने बताया कि यह घटना रविवार रात जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर हरसोला के निकट हुई।

उन्होंने बताया कि तेजपाल निनामा (42) और उनके रिश्तेदार दिनेश मैडा (22) सैलाना जा रहे थे, तभी अंधेरे के कारण उनकी मोटरसाइकिल ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गयी।

अधिकारी ने बताया कि निनामा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मैडा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

त्रिपाठी ने बताया कि मैडा की शादी 30 अप्रैल को होने वाली थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर ली है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है ।

इससे पहले शनिवार रात को पुलिस ने बताया कि राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले रामलाल डामोर (22) की रतलाम जिले के सरवन थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में मौत हो गयी। रामलाल की शादी छह मई को होने वाली थी।

सं दिमो नरेश रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\