एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मोटरसाइकिल और कार की जोरदार टक्कर, छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शाहजहांपुर जिले के मदनापुर क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल और कार की जबरदस्त टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई।

देश की खबरें | मोटरसाइकिल और कार की जोरदार टक्कर, छह लोगों की मौत

शाहजहांपुर (उप्र), छह मई शाहजहांपुर जिले के मदनापुर क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल और कार की जबरदस्त टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात मदनापुर थाना क्षेत्र के बरेली-इटावा मार्ग पर काविलपुर गांव के पास कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने से टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि टक्कर की वजह से कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में जा गिरी। द्विवेदी के अनुसार मोटरसाइकिल पर चार युवक सवार थे और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल की पेट्रोल की टंकी में विस्फोट के साथ आग लग गई।

उन्होंने बताया कि कि हादसे में कार सवार सुधीर (40) तथा सोनू (18) की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव बमुश्किल कार से बाहर निकाले गये। अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार रवि (20), आकाश (20), दिनेश (19) तथा अभिषेक (19) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान चारों ने दम तोड़ दिया।

द्विवेदी ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार चारों युवक तिलहर कस्बे के रहने वाले थे और मदनापुर क्षेत्र के एक गांव में किसी आयोजन में शामिल होने गए थे, वहीं कार सवार बरेली निवासी लोग मदनापुर क्षेत्र के ही गिरधरपुर गांव में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).