खेल की खबरें | प्रेरक की 174 रन की पारी से सौराष्ट्र ने चंडीगढ़ को 62 रन से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मध्यक्रम के बल्लेबाज प्रेरक मांकड ने विजय हजारे ट्राफी एकदिवसीय टूर्नामेंट के ग्रुप ई मुकाबले में रविवार को यहां चंडीगढ़ के खिलाफ 174 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपनी टीम को 62 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

कोलकाता, 27 फरवरी मध्यक्रम के बल्लेबाज प्रेरक मांकड ने विजय हजारे ट्राफी एकदिवसीय टूर्नामेंट के ग्रुप ई मुकाबले में रविवार को यहां चंडीगढ़ के खिलाफ 174 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपनी टीम को 62 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

चंडीगढ़ के गेंदबाजी करने के फैसले के बाद 26 साल के इस बल्लेबाज ने 130 गेंद की पारी में छह छक्के और 16 चौके जड़े जिससे सौराष्ट्र ने सात विकेट पर 388 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए चंडीगढ़ की टीम 50 ओवर में सात विकेट पर 326 रन ही बना सकी।

इस जीत से सौराष्ट्र के 16 अंक हो गये हैं जो चंडीगढ़ से चार अंक अधिक हैं।

सौराष्ट्र ने 11 ओवर के अंदर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों अवि बारोट (25) और स्नेल पटेल (20) के विकेट गंवा दिये। इसके बाद प्रेरक ने विश्वराज जडेजा (50) और फिर अर्पित वसावड़ा (71) के साथ शतकीय साझेदारी निभाई।

उन्होंने 53 गेंद में अर्धशतक पूरा करने के बाद अगले 39गेंद में लिस्ट ए करियर का अपना दूसरा शतक पूरा किया। वह आखिरी ओवर में जगजीत सिंह की गेंद पर आउट हुए।

चंडीगढ के लिए कप्तान मनन वोहरा (50) और अर्सलान खान (61) ने शतकीय साझेदारी की और फिर बाद में अंकित कौशिक ने भी 54 रन बनाये लेकिन यह काफी नहीं था।

ग्रुप के दूसरे मुकाबले में अनुभवी अभिमन्यु ईश्वरन (99) और अनुस्तुप मजूमदार (नाबाद 92) की बड़ी पारियों के दम पर बंगाल ने चार विकेट पर 368 रन बनाने के बाद जम्मू कश्मीर को 45.3 ओवर में 286 रन पर समेट कर 82 रन की जीत दर्ज की।

एक अन्य मैच में सेना (पांच विकेट पर 287 रन) ने हरियाणा (43.3 ओवर में 175 रन पर सभी आउट) को 112 रन से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\