एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अंतरजातीय विवाह करने पर मां-बेटे की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के धौलपुर जिले में महिला और उसके शिशु की कथित हत्या के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है तथा एक नाबालिग लड़के (महिला के भाई) को निरुद्ध किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अंतरजातीय विवाह करने पर मां-बेटे की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार: पुलिस

धौलपुर, 23 जून राजस्थान के धौलपुर जिले में महिला और उसके शिशु की कथित हत्या के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है तथा एक नाबालिग लड़के (महिला के भाई) को निरुद्ध किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार महिला ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर अंतरजातीय शादी की थी जिससे नाराज उसके भाई एवं जीजा ने ही कथित तौर पर इस कांड को अंजाम दिया।

महिला ट्विंकल (22) का शव 17 जून को धौलपुर में एफसीआई गोदाम के पास और उसके 11 महीने के बेटे रुद्र का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला था। जांच के बाद पुलिस ने रविवार को ट्विंकल के जीजा मिथुन सिंह को गिरफ्तार किया तथा ट्विंकल के 16 वर्षीय भाई को निरुद्ध किया ।

ट्विंकल के अपनी जाति से बाहर के एक युवक से प्रेम संबंध थे और उसने परिवार की मर्जी के खिलाफ उससे शादी की थी।

धौलपुर के पुलिस उपाधीक्षक मुनेश मीणा ने बताया कि मुख्य आरोपी और ट्विंकल के जीजा मिथुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसके नाबालिग भाई को भी रविवार को पकड़ा गया।

उन्होंने कहा कि मिथुन सिंह को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया तथा नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

मीणा का कहना है कि 17 जून को पुलिस को धौलपुर स्टेशन के पास रेल पटरियों पर एक शिशु का शव मिला। कुछ ही दूरी पर एफसीआई गोदाम के पास महिला का शव मिला था। महिला के शव के पास एक बैग में मिली पर्ची से पुलिस को एक मोबाइल नंबर मिला, जिसके जरिए उसने उसके पति दीपक से संपर्क किया। दीपक आगरा का रहने वाला है और फिलहाल मध्यप्रदेश में रह रहा है।

पुलिस के अनुसार महिला मूल रूप से आगरा जिले के फतेहाबाद की रहने वाली थी। वह करीब दो साल पहले दीपक के साथ घर छोड़कर चली गई और और दोनों होशंगाबाद (मध्यप्रदेश) में रह रहे थे।

पुलिस का कहना है कि अंतरजातीय विवाह के कारण ट्विंकल के परिवार वाले उससे नाराज थे जिसके चलते उसके नाबालिग भाई और बहनोई मिथुन सिंह ने उसकी हत्या की साजिश रची।

पुलिस के मुताबिक ट्विंकल का नाबालिग भाई 15 जून को उसे परिवार से मिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर ट्रेन से धौलपुर ले आया। धौलपुर में मिथुन उनसे मिला और वे उसे एक सुनसान जगह पर ले गए।

पुलिस का कहना है कि इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर ब्लेड से उसका गला काट दिया और दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। उन्होंने शिशु को भी गला घोंटकर मार डाला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2025 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).