झूठी शान के चलते मां ने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर अपनी बेटी की हत्या की
पुलिस ने बताया कि नाबालिग के शव के अवशेष निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उसकी मां सीता देवी और एक रिश्तेदार स्वराम को गिरफ्तार कर लिया गया है.
जोधपुर: राजस्थान के पाली जिले में 16 वर्षीय एक किशोरी की उसकी मां और एक रिश्तेदार ने झूठी शान के चलते कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में जलाकर उसे गांव में ही दफना दिया. पुलिस ने बताया कि नाबालिग के शव के अवशेष निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उसकी मां सीता देवी और एक रिश्तेदार स्वराम को गिरफ्तार कर लिया गया है. पाली के पुलिस अधीक्षक रोहित कोटोकी ने कहा, ‘‘ घटना 19 मार्च की है. पुलिस मुखबिर के जानकारी देने के बाद घटना एक महीने बाद सबके सामने आई.’’
उन्होंने कहा, ‘‘ मृतका की मां और एक रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.’’ अधिकारी ने अनुसार शिशराम और स्वराम दोनों भाई हैं, जो काफी समय पहले पुणे चले गए थे. मृतका रिंकू के पुणे में एक लड़के के साथ प्रेम संबंध थे, जिसके साथ वह दो महीने पहले चली गई थी. रिंकू के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि लड़के ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है. लड़की के नाबालिग होने की वजह से लड़के को गिरफ्तार कर किशोरी को घर वालों के हवाले कर दिया गया. यह भी पढ़ें: पंचकूला में एक अस्पताल में कोरोना वायरस के एक संदिग्ध मरीज ने इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली
अधिकारी ने बताया कि लड़के को जमानत मिलने पर रिंकू ने अपने परिवार से उससे शादी करने की बात कही, जिसके बाद वह उसे स्थानीय देवता के दर्शन के बहाने 18 मार्च को राजस्थान ले आए और 19 मार्च को घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि इसके बाद वे पुणे लौट आए. घटना में परिवार के बाकी सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

