एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में सास बहू की घर में हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सुभाष पार्क इलाके में मंगलवार को 70 वर्षीय एक महिला और उसकी बहू की उनके घर में ही हत्या कर दी गयी ।

देश की खबरें | दिल्ली में सास बहू की घर में हत्या

नयी दिल्ली, 16 अगस्त उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सुभाष पार्क इलाके में मंगलवार को 70 वर्षीय एक महिला और उसकी बहू की उनके घर में ही हत्या कर दी गयी ।

पुलिस ने बताया कि मृतक महिलाओं की पहचान विमला देवी और डोली राय (45) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि मृतक महिलाओं का परिवार पूजा सामग्री का व्यवसाय करता है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डोली के बेटे सार्थक और शशांक दो-तीन दिन के लिए ऋषिकेश और मसूरी घूमने गए थे। वापस आने पर उन्होंने मां और दादी का शव देखा तथा पुलिस को इसकी सूचना दी।

अधिकारी के अनुसार, वेलकम थाने में मंगलवार को तड़के चार बजकर 20 मिनट पर कॉल कर इन हत्याओं की सूचना दी गई।

उन्होंने बताया कि शवों पर चाकू से वार करने के निशान हैं।

पुलिस के मुताबिक, फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के दल ने मौका-ए-वारदात का मुआयना किया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2022 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).