एजेंसी न्यूज

Chhattisgarh: बेटी को बचाने के लिए जंगली सूअर से भिड़ी बहादुर मां, मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक मां अपनी 11 वर्षीय बेटी को बचाने के लिए जंगली सूअर से भीड़ गई. इस घटना में बेटी की जान बच गई, लेकिन सूअर को मारने के बाद मां की भी मृत्यु हो गई.

Chhattisgarh: बेटी को बचाने के लिए जंगली सूअर से भिड़ी बहादुर मां, मौत
Death Representative (Photo Credit: PTI)

कोरबा, 27 फरवरी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक मां अपनी 11 वर्षीय बेटी को बचाने के लिए जंगली सूअर से भीड़ गई. इस घटना में बेटी की जान बच गई, लेकिन सूअर को मारने के बाद मां की भी मृत्यु हो गई. वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर पसान थाना क्षेत्र के तेलियामार गांव में जंगली सूअर से लड़ते हुए दुवशिया बाई (45) की मौत हो गई. यह भी पढ़ें: दरिंदगी की सारी हदें पार! कब्र से बच्ची का शव निकालकर किया रेप, दिल की बिमारी से हुई थी मासूम की मौत

पसान वन ​परिक्षेत्र के अधिकारी रामनिवास दहायत ने बताया कि दुवशिया शनिवार को अपनी 11 वर्षीय बेटी रिंकी के साथ पास के ही खेत में काली मिट्टी लेने गई थी, तभी जंगली सूअर ने दोनों पर हमला कर दिया.

दहायत ने बताया कि जब जंगली सूअर रिंकी की ओर लपका, तो दुवशिया ने मिट्टी खोदने वाले कुदाल से सूअर पर वार कर दिया. दुवशिया और जंगली सूअर के बीच लड़ाई शुरू हो गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

अधिकारी ने बताया कि कुछ देर बाद दुवशिया ने जंगली सूअर को मार डाला, लेकिन सूअर के मरने के बाद उसकी भी मृत्यु हो गई.

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और सूअर और महिला के शव को बरामद किया गया.

दहायत ने बताया कि महिला के परिजनों को 25 हजार रुपये की तत्कालिक सहायता राशि दी गई है, जबकि बाकी 5.75 लाख रुपये सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जारी किए जाएंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2023 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).