देश की खबरें | झूठी शान के वास्ते बेटी की हत्या का प्रयास करने के लिए मां, बाप और भाई गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में पुलिस ने एक दंपति और उनके बेटे को झूठी शान के लिए 19 वर्षीय बेटी की हत्या का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पालघर, चार नवंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में पुलिस ने एक दंपति और उनके बेटे को झूठी शान के लिए 19 वर्षीय बेटी की हत्या का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | भारत ने काबुल विश्वविद्यालय परिसर में आतंकी हमले की निंदा की.

उन्होंने कहा कि मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस कमिश्नरी के अंतर्गत आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

वसई पुलिस थाने के प्रभारी अनंत पारद ने कहा, “वसई में सुरुचि तट पर एक किसान को युवती दर्द से कराहती हुई हालत में रविवार को मिली। इसके बाद किसान ने पुलिस को इसकी सूचना दी।”

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: ‘आंटी’ कहने पर महिला ने बीच सड़क पर की लड़की की पिटाई, थाने पहुंचा मामला.

अधिकारी ने कहा, “जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने कथित तौर पर दुपट्टे से गला घोंटकर उसे मरा हुआ समझकर तट पर फेंक दिया था।”

उन्होंने कहा कि बाद में युवती को होश आ गया और किसान ने उसे बचा लिया।

उन्होंने कहा कि इसके बाद उसे निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पारद ने कहा, “युवती द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार वह एक दूसरे समुदाय के लड़के से प्रेम करती थी। हालांकि, उसके माता पिता इसके खिलाफ थे और इस बात को लेकर उनमें झगड़ा होता था। इसके बाद युवती के माता पिता ने बेटी की हत्या करने की साजिश रची।”

अधिकारी ने कहा, “रविवार को परिवार वाले तट पर टहलने के बहाने लड़की को लेकर बाहर निकले और एक निर्जन स्थान पाकर उसका गला घोंट दिया। इसके बाद वह उसे मरा हुआ समझकर छोड़ कर चले गए।”

पुलिस ने कहा कि युवती के माता पिता और 25 वर्षीय भाई को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\