देश की खबरें | बूंदी जिले में मां-बेटी के शव खदान से मिले, आत्महत्या का संदेह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बूंदी जिले में एक महिला और उसकी 14 महीने की बेटी के शव पानी से भरी खदान में मिले।
कोटा, एक मई राजस्थान के बूंदी जिले में एक महिला और उसकी 14 महीने की बेटी के शव पानी से भरी खदान में मिले।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।
पुलिस के अनुसार, कैलाश ने 24 अप्रैल को अपनी पत्नी विनीता (28) और बेटी रिया की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस के अनुसार, कैलाश और उसकी पत्नी गरडदा गांव में एक खदान में मजदूर के रूप में काम करते थे।
नमाना के थानाधिकारी धर्माराम जाट ने कहा कि विनीता 24 अप्रैल को मामूली घरेलू विवाद के बाद अपनी बेटी के साथ घर से चली गई और वापस नहीं लौटी।
पुलिस को इनके शव गांव के पास पानी से भरी एक खदान में बुधवार शाम को मिले।
पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2025 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

