एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | मदर डेयरी ने पेश किए कोल्ड कॉफी समेत 15 से ज्यादा उत्पाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड ने इस साल गर्मी के मौसम के लिए 15 से ज्यादा नए उत्पाद पेश किए हैं।

जरुरी जानकारी | मदर डेयरी ने पेश किए कोल्ड कॉफी समेत 15 से ज्यादा उत्पाद

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड ने इस साल गर्मी के मौसम के लिए 15 से ज्यादा नए उत्पाद पेश किए हैं।

मदर डेयरी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इस साल के लिए नए उत्पादों में इस्तेमाल के लिए तैयार कस्टर्ड, दो कोल्ड कॉफी और 10 से अधिक आइसक्रीम शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी ने अपने न्यूट्रिफिट दही की पेशकश को विटामिन ए और डी से समृद्ध किया है।

नये उत्पादों की पेशकश कंपनी के प्रमुख बाजारों में पारंपरिक और नए जमाने के दोनों वितरण चैनलों के माध्यम से उपलब्ध होगी।

मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक मनीष बंदलिश ने कहा, ‘‘उपभोक्ताओं की जरूरतों और प्राथमिकताओं में देखी जा रही विविधता और विकास को देखते हुए, हमने नए उत्पाद पेश किए हैं।’’

उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्षों में कंपनी का उद्योग में अग्रणी और उपभोक्ता-केंद्रित डेयरी कंपनियों में से एक के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए 100 से अधिक नए उत्पादों को पेश करने का लक्ष्य है।

मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में अग्रणी दूध आपूर्तिकर्ताओं में से एक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2023 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).