Mumbai: बिना शादी के मां बनने की बात छिपाने के लिए नवजात बच्ची को कूड़ेदान में फेंकने के आरोप में मां गिरफ्तार
मुंबई में नगर निगम के एक अस्पताल में अपनी नवजात बच्ची को कूड़ेदान में फेंकने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.
मुंबई, 12 दिसंबर : मुंबई में नगर निगम के एक अस्पताल में अपनी नवजात बच्ची को कूड़ेदान में फेंकने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह एक सफाई कर्मचारी ने नवजात शिशु को नगर निगम संचालित सायन अस्पताल के शौचालय में कूड़ेदान में पाया और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अधिकारी ने कहा, ‘‘आसपास के सीसीटीवी फुटेज में महिला शौचालय के पास संदिग्ध अवस्था में घूमती हुई दिखाई दी. यह भी पढ़ें : Karnataka Horror: कर्नाटक में प्रेम संबंध में लड़के ने लड़की को भगाया तो गुस्साए परिवार वाले उसकी मां को निर्वस्त्र कर घुमाने के बाद खंभे से बांधकर पीता- VIDEO
उसे धारावी से पकड़ा गया और पूछताछ के दौरान उसने अपराध स्वीकार किया.’’उन्होंने बताया कि महिला ने बिना शादी के मां बनने की बात छिपाने के लिए यह कदम उठाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2023 09:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

