देश की खबरें | बेंगलुरु में मेट्रो का खंभा गिरने से मां-बेटे की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु में एचबीआर लेआउट के पास आउटर रिंग रोड पर ‘नम्मा मेट्रो’ (बेंगलुरु मेट्रो) का एक निर्माणाधीन खंभा गिरने से एक महिला (30) और उसके ढाई साल के बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
बेंगलुरु, 10 जनवरी बेंगलुरु में एचबीआर लेआउट के पास आउटर रिंग रोड पर ‘नम्मा मेट्रो’ (बेंगलुरु मेट्रो) का एक निर्माणाधीन खंभा गिरने से एक महिला (30) और उसके ढाई साल के बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे की है, जब खंभे के निर्माण के लिए लगाए गए टीएमटी सरिये उनके स्कूटर पर गिर गए। खंभे की ऊंचाई 40 फुट से ज्यादा और वजन कई टन बताया जा रहा है।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
चिकित्सकों ने कहा, ‘‘दोनों के सिर पर चोट आई थी। हमने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। खून काफी बह गया था और रक्तचाप भी गिर गया था।’’
हादसे में महिला का पति और दूसरा बच्चा भी घायल हो गए, उनकी हालत स्थिर है।
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने धारवाड़ में पत्रकारों से बात करते हुए घटना की जांच कराने और शोक संतप्त परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे अभी इसके बारे में पता चला है, हम इसकी जांच कराएंगे.. हम खंभा गिरने के कारणों का पता लगाएंगे और मुआवजा भी देंगे।’’
पुलिस ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल के आसपास जाम लग गया था।
निहारिका दिलीप
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2023 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

