देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के कल्याणी में मां-बेटा मृत पाये गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में 34 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी मां के शव उनके घर में फंदे से लटके पाए गए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कल्याणी (पश्चिम बंगाल), 14 सितंबर पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में 34 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी मां के शव उनके घर में फंदे से लटके पाए गए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुभदीप मंडल और उसकी मां अंजू मंडल (65) के शव मंगलवार को कल्याणी के बी-10 इलाके में उनके घर से बरामद हुए।

पुलिस ने बताया कि शवों के पास एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें दोनों ने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

उन्होंने बताया कि सुभदीप के पिता बिश्वनाथ मंडल जब बैंक से घर लौटे तो उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे के शव को देखा।

पुलिस ने बताया कि बिश्वनाथ के पेट के कैंसर से पीड़ित होने की बात पता चलने के बाद से मां-बेटा तनाव में थे।

उन्होंने बताया कि उक्त घटना के संबंध में आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now