देश की खबरें | मां और मातृभूमि स्वर्ग से बढ़ कर हैं : संतोखी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने सोमवार को कहा कि मां और मातृभूमि स्वर्ग से बढ़ कर हैं और भारत के स्वच्छतम शहर एवं स्मार्ट सिटी इंदौर में मिले प्रेम, सम्मान और सत्कार ने इस अनुभूति को साकार कर दिया।
इंदौर, नौ जनवरी सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने सोमवार को कहा कि मां और मातृभूमि स्वर्ग से बढ़ कर हैं और भारत के स्वच्छतम शहर एवं स्मार्ट सिटी इंदौर में मिले प्रेम, सम्मान और सत्कार ने इस अनुभूति को साकार कर दिया।
भारतीय मूल के संतोखी ने यहां 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को विशिष्ट सम्मानित अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन दोनों देशों के लिए संभावनाओं के नए द्वार खोलेगा।
संतोखी ने प्रवासी भारतीयों के लिए कैरेबियन देशों सहित अन्य देशों में हिंदी, योग, आयुर्वेद, अध्यात्म आदि पर प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की भी बात कही।
उन्होंने कहा कि इससे धर्म, संस्कृति और हमारी परंपराओं को प्रवासी भारतीय समुदायों में भी सुरक्षित रखने में सहायता मिलेगी।
संतोखी ने भारतीय उद्यमों और बैंकों को अपनी गतिविधियों का विस्तार कैरेबियन देशों सहित प्रवासी भारतीयों के बाहुल्य वाले देशों में करने संबंधी सुझाव रखे।
उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी वसुधैव कुटुंबकम के अनुरूप संपूर्ण विश्व को एक परिवार मानने की दृष्टि से उपकृत हैं।
सूरीनाम के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्यप्रदेश एवं इंदौर की तारीफ की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)