देश की खबरें | देश में 232 दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक उपचाराधीन मरीज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,82,970 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,79,01,241 हो गई। संक्रमण के कुल मामलों में कोरोना वायरस के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के 8,961 मामले भी शामिल हैं।
नयी दिल्ली, 19 जनवरी भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,82,970 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,79,01,241 हो गई। संक्रमण के कुल मामलों में कोरोना वायरस के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के 8,961 मामले भी शामिल हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 18,31,000 हो गई है, जो कुल मामलों का 4.83 प्रतिशत है। देश में 232 दिन में उपचाराधीन मरीजों की यह संख्या सर्वाधिक है। पिछले साल 31 मई को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 18,95,520 थी। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 44,952 की वृद्धि दर्ज की गयी। वहीं, 441 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,87,202 हो गई। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर घटकर 93.88 प्रतिशत हो गई है।
मंत्रालय ने बताया कि देश में मंगलवार से ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के मामलों में 0.79 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
विशेषज्ञों के अनुसार, हरेक संक्रमित के नमूनों का जीनोम अनुक्रमण मुमकिन नहीं है, लेकिन इस मौजूदा लहर में अधिकतर मामले ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के ही हैं।
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 15.13 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 15.53 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में अभी तक कुल 3,55,83,039 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.29 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 158.88 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के जो 441 मामले सामने आए हैं, उनमें से केरल में 122, महाराष्ट्र में 53 और पश्चिम बंगाल में 34 मामले सामने आए।
आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,87,202 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,41,885 लोग, केरल के 51,026 लोग, कर्नाटक के 38,465 लोग, तमिलनाडु के 37,038 लोग, दिल्ली के 25,425 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,984 लोग और पश्चिम बंगाल के 20,155 लोग थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2022 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

