एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में अधिकांश लोग सनातन धर्म का पालन करते हैं: कमलनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने शनिवार को कहा कि भारत में अधिकांश लोग सनातन धर्म का पालन करते हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विवाद पैदा करने का आरोप लगाया।

देश की खबरें | भारत में अधिकांश लोग सनातन धर्म का पालन करते हैं: कमलनाथ

भोपाल, 16 सितंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने शनिवार को कहा कि भारत में अधिकांश लोग सनातन धर्म का पालन करते हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विवाद पैदा करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ यहां एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने दावा किया कि भाजपा ने 2019 के चुनावों से पहले भी राष्ट्रवाद और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे मुद्दों को उठाकर लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश की थी।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सदस्य द्रमुक के कुछ नेताओं द्वारा सनातन पर की गयी टिप्पणियों पर एक सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "भारत एक ऐसा देश है जहां अधिकांश लोग सनातन धर्म का पालन करते हैं ।लेकिन भाजपा वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है और इसलिए सनातन धर्म विवाद को जन्म दिया है।"

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा मुख्य मुद्दों को बदलने की कोशिश कर रही है जैसे कि उन्होंने धर्म का ठेका ले लिया हो।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, ''जब मैं छिंदवाड़ा (नाथ का गृह क्षेत्र) में धार्मिक कार्यक्रम करता हूं तो उन्हें पेट में दर्द होता है। हम मंदिरों में जाते हैं लेकिन राजनीतिक मंचों पर इसके बारे में बात नहीं करते हैं।''

उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश करेगी और विधानसभा चुनाव से पहले अगले तीन महीनों में केवल सनातन धर्म के बारे में बात करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2023 08:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).