एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | पामोलिन समेत अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में कमजोरी के रुख के बीच बृहस्पतिवार को दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोयाबीन डीगम, सीपीओ, बिनौला और पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। दूसरी ओर मूंगफली तेल के भाव तेजी के साथ बंद हुए।

जरुरी जानकारी | पामोलिन समेत अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 25 अगस्त विदेशों में कमजोरी के रुख के बीच बृहस्पतिवार को दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोयाबीन डीगम, सीपीओ, बिनौला और पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। दूसरी ओर मूंगफली तेल के भाव तेजी के साथ बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में लगभग सवा प्रतिशत की गिरावट है जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में कोई खास परिवर्तन नहीं है। विदेशी बाजारों की इस कमजोरी के बीच सीपीओ एवं पामोलीन जैसे तेल-तिलहनों के भाव गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि सरसों तिलहन के भाव पूर्व-स्तर पर बंद हुए।

सूत्रों ने कहा कि देश में सोयाबीन के डीऑयल्ड केक (डीओसी) का स्टॉक होने के बावजूद 30 सितंबर तक आयात की छूट के कारण सोयाबीन तिलहन फसलों की कीमतों में गिरावट आई। सोयाबीन की नयी फसल की आवक का समय करीब आने के कारण भी गिरावट देखने को मिली। वहीं सीपीओ और पामोलिन का आयात सस्ता पड़ने से इनके भाव गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

सूत्रों ने कहा कि बिनौला में कारोबार न के बराबर है जिसके कारण इसके भाव टूटे हैं। जबकि मूंगफली में उपलब्धता की कमी के कारण मूंगफली तेल-तिलहन का भाव बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ। अगले महीने खरीफ (मूंगफली, सोयाबीन) की फसल आएगी।

बृहस्पतिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 7,225-7,275 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 7170- 7295 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,750 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली सॉल्वेंट रिफाइंड तेल 2,785 - 2,975 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,300-2,390 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,330-2,445 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,150 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,300 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,800 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,300 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,200 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 5,800-5,850 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज 5,600- 5,650 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का) 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2022 06:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).