अधिकांश तेल तिलहन कीमतों में सुधार
पाम तेल और पामोलीन में गिरावट का रुख बना हुआ था।
नयी दिल्ली, 12 मई लॉकडाऊन में ढील दिये जाने से कारोबार तथा मांग बढ़ने के साथ मंडियों में आवक कम होने के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सरसों और मूंगफली सहित कुछे देशी तेलों के भाव में सुधार हुआ।
पाम तेल और पामोलीन में गिरावट का रुख बना हुआ था।
बाजार सूत्रों ने बताया कि मलेशिया और शिकागो एक्सचेंज में पाम तेल में क्रमश: 1.5 प्रतिशत और 0.5 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके बावजूद स्थानीय बाजार में सरसों की आवक कम होने से सरसों दाना, सरसों तेल दादरी, पक्की और कच्ची घानी की कीमतों में क्रमश: 35 रुपये, 50 रुपये और पांच-पांच रुपये का सुधार आया। वहीं स्थानीय मांग बढ़ने से मूंगफली दाना, मूंगफली गुजरात और मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड की कीमतें क्रमश: 50 रुपये, 100 रुपये और 10 रुपये सुधरकर क्रमश: 4,965 -5,015 रुपये क्विंटल और 13,850 रुपये क्विन्टल तथा 2,040-2,090 रुपये प्रति टिन पर बंद हुईं।
मांग कमजोर होने से सोयाबीन की कीमत अपने पूर्वस्तर पर ही बंद हुई। विदेशी बाजार (मलेश्सिया एक्सचेंज) में 1.5 प्रतिशत की गिरावट और मांग कमजोर होने से कच्चा पाम तेल और पामोलीन आरबीडी दिल्ली ओर पामोलीन कांडला तेल के भाव 10-10 रुपये की गिरावट दर्शाते क्रमश: 6,220 रुपये, 7,540 रुपये और 6,840 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुए।
सूत्रों ने बताया कि एनसीडीईएक्स के वायदा कारोबार में सरसों के जून डिलीवरी का भाव 4,185 रुपये क्विन्टल बोला गया है जबकि जयपुर के हाजिर बाजार का भाव 4,450 रुपये क्विन्टल (मंडी शुल्क, वारदाना और अन्य खर्चे व कंडीशन समेत) है। इसी प्रकार इंदौर के वायदा कारोबार में सोयाबीन के जून अनुबंध का भाव 3,750 रुपये है जबकि हाजिर भाव लगभग 4,000 रुपये क्विन्टल (सारे शुल्क समेत) है। सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 3,700 रुपये क्विन्टल है। ऐसे में, सारे शुल्क निकालकर किसानों को 3,600 रुपये मिलेंगे।
सूत्रों ने कहा कि एक तरफ तो सरकार एमएसपी पर खरीद के लिए लाखों, करोड़ों रुपये खर्च करती है, दूसरी ओर वायदा कारोबार में सट्टेबाजों द्वारा भाव तोड़े जाने से इसी खरीदे गये ऊपज को सस्ते भाव पर बाजार में बिचौलियों को बेच दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस वायदा कारोबार की वजह से किसान, तेल व्यापारी, सरकार और उपभोक्ता सभी को नुकसान है और सरकार को सट्टेबाजों पर अंकुश लगाने का कोई प्रभावी उपाय निकालना चाहिये।
मंगलवार को बंद भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 4,385 - 4,435 रुपये।
मूंगफली - 4,965 - 5,015 रुपये।
वनस्पति घी- 955 - 1,060 रुपये प्रति टिन।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,850 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,040 - 2,090 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 8,820 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,425 - 1,570 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,495 - 1,615 रुपये प्रति टिन।
तिल मिल डिलिवरी तेल- 10,000 - 13,500 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 8,600 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 8,550 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम- 7,450 रुपये।
सीपीओ एक्स-कांडला- 6,220 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 7,680 रुपये।
पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 7,540 रुपये।
पामोलीन कांडला- 6,840 रुपये (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,940- 3,990 लूज में 3,740--3,790 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

