जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में नरमी से अधिकांश तेल-तिलहनों के भाव में गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में मंदी के रुख के कारण मंगलवार को दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में लगभग सभी खाद्य तेल-तिलहनों के भाव में नरमी का रुख रहा।
नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर विदेशी बाजारों में मंदी के रुख के कारण मंगलवार को दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में लगभग सभी खाद्य तेल-तिलहनों के भाव में नरमी का रुख रहा।
बाजार सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को मलेशिया एक्सचेंज में 3.7 प्रतिशत की गिरावट रही। वहीं शिकॉगो एक्सचेंज भी 1.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
बाजार से जुड़े कारोबारी सूत्रों ने बताया कि विदेशी बाजारों में गिरावट के चलते और थोड़ा बहुत मौसम के खुलने से लगभग सभी खाद्य तेलों के भाव गिरावट दर्शाते बंद हुए।
सूत्रों ने कहा कि सरकार को तेल उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए कोई ठोस कदम उठाने की जरूरत है। वहीं विदेशों से आयात पर निर्भरता भी खत्म करनी होगी, जिससे विदेशी मुद्रा बचेगी।
इसके अलावा सरकार को तिलहन उत्पादन बढ़ाने के बारे में भी सोचना चाहिए। उत्पादन बढ़ने से लोगों को रोजगार मिलेगा और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
मंगलवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 6,800-6,825 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली -7,170-7,235 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,900 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल 2,745-3,005 रुपये प्रति टिन ।
सरसों तेल दादरी- 14,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,170-2,300 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,240-2,355 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,000-19,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,450 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,100 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 8,600 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,000 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 10,300 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 9,400 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 5,100-5,150 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज 4,850-4,900 रुपये प्रति क्विंटल।
मक्का खल (सरिस्का) 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2022 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

