जरुरी जानकारी | विदेशों में मजबूती रहने से अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में सुधार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में सुधार के रुख के बीच घरेलू बाजार में शुक्रवार को अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में सुधार दर्ज हुआ। सुस्त कारोबार के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर स्थिर बने रहे।
नयी दिल्ली, 13 जून विदेशी बाजारों में सुधार के रुख के बीच घरेलू बाजार में शुक्रवार को अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में सुधार दर्ज हुआ। सुस्त कारोबार के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर स्थिर बने रहे।
जिन तेल-तिलहान के भाव में सुधार आया है, उनमें सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल और पामोलीन तथा बिनौला तेल शामिल हैं।
मलेशिया एक्सचेंज में दोपहर 3.30 बजे बाजार बंद हुआ जहां लगभग 2.25 प्रतिशत का सुधार था। जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में 5-6 प्रतिशत की मजबूती थी। विदेशों में इस सुधार की वजह से अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में सुधार है। यह सुधार कल से अधिक है लेकिन खासकर मूंगफली और सोयाबीन के हाजिर दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य रहे काफी नीचे चल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कल मूंगफली की आवक घटने के बाद मूंगफली तेल-तिलहन कीमतों में सुधार आया था और आज सामान्य कामकाज के बीच ये कीमतें पूर्ववत बनी रहीं।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 6,675-6,725 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली - 5,675-6,050 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 13,700 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,220-2,520 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 14,050 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,470-2,570 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,470-2,605 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,300 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,200 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,400 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 10,400 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,000 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,200 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 11,150 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 4,350-4,400 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 4,050-4,150 रुपये प्रति क्विंटल।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2025 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

