एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | मलेशिया में पामतेल का उत्पादन बढ़ने से अधिकांश तेल-तिलहनों में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मलेशिया में पामतेल का उत्पादन बढ़ने के बीच देश के तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम गिरावट के साथ बंद हुए। केवल मूंगफली तेल-तिलहन के दाम अपरिवर्तित बने रहे जिसके दाम पहले ही काफी नीचे चल रहे हैं।

जरुरी जानकारी | मलेशिया में पामतेल का उत्पादन बढ़ने से अधिकांश तेल-तिलहनों में गिरावट

नयी दिल्ली, पांच मई मलेशिया में पामतेल का उत्पादन बढ़ने के बीच देश के तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम गिरावट के साथ बंद हुए। केवल मूंगफली तेल-तिलहन के दाम अपरिवर्तित बने रहे जिसके दाम पहले ही काफी नीचे चल रहे हैं।

मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट है जबकि शिकागो एक्सचेंज में घट-बढ़ जारी है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया में पाम-पामोलीन का उत्पादन बढ़ रहा है। सोयाबीन के भाव के आसपास ही होने से अभी इनका निर्यात भी कम हो रहा है। इस कारण कच्चा पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन का दाम टूटने से बाकी तेल-तिलहनों पर भी दवाब बढ़ गया है।

इस बीच सरसों एवं सोयाबीन तेल तिलहन, सीपीओ एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल हानि के साथ बंद हुए। सुस्त कारोबार और पहले से नीचे बिक रहे मूंगफली तेल-तिलहन के भाव अपरिवर्तित बने रहे।

सूत्रों ने कहा कि बाजार में सरसों की आवक में मामूली सुधार दिखा। इसकी कुछ बड़ी तेल मिलों ने सरसों के दाम भी आज घटाये (लगभग 50 रुपये क्विंटल) हैं। लेकिन पाम-पामोलीन के दाम टूटने का असर बाकी सभी तेल-तिलहनों पर देखने को मिला और उनमें गिरावट दर्ज हुई।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 6,225-6,325 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 5,625-6,000 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 13,900 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,220-2,520 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 12,950 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,350-2,450 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,350-2,475 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,900 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,575 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,800 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,050 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,900 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 4,450-4,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,150-4,200 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2025 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).