जरुरी जानकारी | सुस्त कारोबार के बीच अधिकांश तेल-तिलहन स्थिर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शिकॉगो एक्सचेंज में छुट्टी की वजह से कारोबारी गतिविधियां सुस्त रहने के बीच घरेलू बाजार में बृहस्पतिवार को सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन और बिनौला तेल जैसे अधिकांश के भाव स्थिर बने रहे। वहीं छिटपुट मांग और मलेशिया एक्सचेंज में मामूली सुधार रहने से सोयाबीन तेल तथा कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल कीमतों में बुधवार के मुकाबले दाम में सुधार दिखा।
नयी दिल्ली, 19 जून शिकॉगो एक्सचेंज में छुट्टी की वजह से कारोबारी गतिविधियां सुस्त रहने के बीच घरेलू बाजार में बृहस्पतिवार को सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन और बिनौला तेल जैसे अधिकांश के भाव स्थिर बने रहे। वहीं छिटपुट मांग और मलेशिया एक्सचेंज में मामूली सुधार रहने से सोयाबीन तेल तथा कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल कीमतों में बुधवार के मुकाबले दाम में सुधार दिखा।
बाजार सूत्रों ने कहा कि विश्व भर के तेल-तिलहन कारोबार को शिकागो एक्सचेंज ही निर्धारित करता है। शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद बाजार के रुख के बारे में कोई संकेत मिल सकता है। मलेशिया एक्सचेंज में मामूली सुधार के कारण सीपीओ और पामोलीन तेल के दाम में मामूली सुधार है। जबकि सोयाबीन डीगम तेल की मांग निकलने से सोयाबीन तेल कीमतों में भी सुधार है।
शिकागो एक्सचेंज के बंद रहने के बीच यहां सुस्त कारोबार के कारण सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन और बिनौला तेल के भाव अपरिवर्तित रहे।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 6,725-6,775 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली - 5,775-6,150 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 13,850 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,245-2,545 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 14,100 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,480-2,580 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,480-2,615 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,750 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,600 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,700 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 10,825 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,150 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,650 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 11,700 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 4,425-4,475 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 4,125-4,225 रुपये प्रति क्विंटल।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2025 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

