जरुरी जानकारी | पहली छमाही में डिजिटल मीडिया के विज्ञापनों को लेकर सर्वाधिक शिकायतें: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डिजिटल मीडिया पर प्रसारित विज्ञापनों को लेकर शिकायतें बढ़ी हैं। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-सितंबर के दौरान डिजिटल मीडिया पर आपत्तिजनक विज्ञापनों की हिस्सेदारी सर्वाधिक रही।

मुंबई, 22 नवंबर डिजिटल मीडिया पर प्रसारित विज्ञापनों को लेकर शिकायतें बढ़ी हैं। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-सितंबर के दौरान डिजिटल मीडिया पर आपत्तिजनक विज्ञापनों की हिस्सेदारी सर्वाधिक रही।

भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (एएससीआई) ने कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान 3,501 विज्ञापनों की जांच की है और शिकायतों की संख्या 4,491 रही। यह सालाना आधार पर क्रमशः 27 प्रतिशत और 34 प्रतिशत अधिक है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एएससीआई जिन विज्ञापनों का प्रसंसकरण किया, उसमें ‘इनफ्लूएंसर’ मामलों का योगदान 22 प्रतिशत था। इसमें कहा गया है कि गैर-अनुपालन वाले मामलों की सूची में अभिनेता अमिताभ बच्चन भी शामिल थे। उन्होंने आठ मामलों में नियमों का उल्लंघन किया था।

एएससीआई ने कहा कि क्षेत्रवार देखा जाए, तो स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में सबसे ज्यादा नियमों का उल्लंघन हुआ है। परिषद ने जिन शिकायतों को निपटान किया, उसमें इस क्षेत्र का योगदान 21 प्रतिशत था।

स्वास्थ्य क्षेत्र के बाद शिक्षा और व्यक्तिगत देखभाल क्षेत्र का स्थान रहा। इनका योगदान 18-18 प्रतिशत रहा। वहीं गेमिंग क्षेत्र का योगदान 15 प्रतिशत रहा।

परिषद ने तीन चौथाई शिकायतें स्वत: संज्ञान आधार पर ली। वहीं उपभोक्ताओं ने 21 प्रतिशत से अधिक मामलों में शिकायतें की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू