देश की खबरें | आंखों में जलन, त्वचा पर एलर्जी के ज्यादातर मामले राहत शिविरों से सामने आ रहे हैं: भारद्वाज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को कहा कि आंखों में जलन और त्वचा एलर्जी के मामले ज्यादातर राजधानी के कुछ हिस्सों में बाढ़ से प्रभावित लोगों के राहत शिविरों से सामने आ रहे हैं।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को कहा कि आंखों में जलन और त्वचा एलर्जी के मामले ज्यादातर राजधानी के कुछ हिस्सों में बाढ़ से प्रभावित लोगों के राहत शिविरों से सामने आ रहे हैं।

भारद्वाज ने यहां दिल्ली सरकार के एक अस्पताल पहुंचने के बाद पत्रकारों से यह भी कहा कि शहर के सभी सरकारी विभागों को स्थिति पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

भारद्वाज ने कहा कि उफनती यमुना के कारण आई बाढ़ से पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई है।

उन्होंने कहा, "बाढ़ के बाद डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों के मामले बढ़ने का डर है। लेकिन फिलहाल यह प्रवृत्ति देखने को नहीं मिल रही है। आंखों में जलन और त्वचा पर एलर्जी के ज्यादातर मामले राहत शिविरों से सामने आ रहे हैं।"

दिल्ली में यमुना नदी के जल स्तर में फिर से मामूली वृद्धि के बारे में पूछे जाने पर भारद्वाज ने कहा कि पिछले दो दिन में उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है और अब नालों का पानी भी नदियों में जा रहा है इसलिए उसका जल स्तर थोड़ा बढ़ गया है।

दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर सोमवार को थोड़ी वृद्धि के साथ 205.58 मीटर पर दर्ज किया गया जबकि एक रात पहले जल स्तर 205.52 मीटर पर था।

दिल्ली के मंत्री ने कहा, ‘‘हमने हथिनीकुंड बैराज पर आंकड़े मांगे हैं।’’

यह नदी पिछले सप्ताह से उफान पर है और बुधवार को इसका जलस्तर 1978 में बने 207.49 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 207.71 मीटर पर पहुंच गया था, जिससे दिल्ली के कई अहम हिस्सों में बाढ़ आ गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान