देश की खबरें | असम में बलात्कार के दो अलग-अलग मामलों में मस्जिद का इमाम, मंदिर का पुजारी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बलात्कार के दो अलग-अलग मामलों में एक मस्जिद के इमाम तथा एक मंदिर के पुजारी को गिरफ्तार किया गया है।
नगांव/दीफू (असम), 24 जुलाई असम में बलात्कार के दो अलग-अलग मामलों में एक मस्जिद के इमाम तथा एक मंदिर के पुजारी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि होजई जिले में मस्जिद के इमाम ने छह वर्षीय एक बच्ची से शुक्रवार को उस समय कथित तौर पर बलात्कार किया, जब वह अपने घर में अकेली थी।
उन्होंने बताया कि लड़की की मां ने इस बारे में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद इमाम को गिरफ्तार कर लिया गया।
अदालत ने आज आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
वहीं, एक अन्य घटना में कर्बी आंगलांग जिले में 15 वर्षीय एक लड़की से एक पुजारी ने कथित तौर पर बलात्कार किया, जो अपने गांव में इंटरनेट कनेक्टिविटी ठीक न होने के कारण अपने स्कूल की ऑनलाइन परीक्षा के लिए पुजारी के घर ठहरी हुई थी।
पुलिस सूत्रों ने बतया कि लड़की से 22 जुलाई को कथित तौर पर बलात्कार किया गया और पुजारी ने उसे जबरन अपने घर रखा, लेकिन वह किसी तरह अपने गांव पहुंचने में सफल रही।
उन्होंने कहा कि लड़की के परिवार ने एक महिला संगठन से संपर्क किया जिसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पुजारी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2021 10:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

