एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | मास्को की अदालत ने विपक्षी नेता नवलनी की अपील खारिज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मास्को सिटी कोर्ट ने यह आदेश जारी किया। हालांकि, यूरोप के एक शीर्ष मानवाधिकार अदालत ने नवलनी को रिहा करने का आदेश दिया था।

विदेश की खबरें | मास्को की अदालत ने विपक्षी नेता नवलनी की अपील खारिज की

मास्को सिटी कोर्ट ने यह आदेश जारी किया। हालांकि, यूरोप के एक शीर्ष मानवाधिकार अदालत ने नवलनी को रिहा करने का आदेश दिया था।

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले एवं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कटु आलोचक नवलनी (44) को 17 जनवरी को जर्मनी से लौटने के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया था।

जहर (नर्व एजेंट) दिये जाने पर गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बाद नवलनी उपचार के लिए पांच महीने जर्मनी में थे। उन्होंने इस घटना के लिए रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि, रूसी अधिकारियों ने आरोप खारिज कर दिया था।

खुद पर लगाई गई शर्तों का जर्मनी में उल्लंघन करने को लेकर इस महीने की शुरूआत में उन्हें दो साल आठ महीने कैद की सजा सुनाई गई थी। यह सजा गबन के एक मामले में 2014 में उनकी दोषसिद्धि से जुड़ी है। हालांकि, इस आरोप को नवलनी ने मनगढ़ंत बताते हुए खारिज कर दिया था और यूरोपीय मानवाधिकार अदालत ने इसे गैर कानूनी करार दिया था।

नवलनी ने मास्को सिटी कोर्ट से इस सजा को रद्द करने और उन्हें रिहा करने का अनुरोध किया था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2021 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).