खेल की खबरें | कोविड-19 से उबरकर ठीक हुए मुर्तजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशरेफी मुर्तजा कोविड-19 से उबरकर ठीक हो गये हैं। वह 20 जून से इस घातक वायरस के चपेट में आने के बाद घर पर ही उपचार करा रहे थे।

ढाका, 15 जुलाई बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशरेफी मुर्तजा कोविड-19 से उबरकर ठीक हो गये हैं। वह 20 जून से इस घातक वायरस के चपेट में आने के बाद घर पर ही उपचार करा रहे थे।

मुर्तजा ने मंगलवार को अपने फेसबुक पेज पर कोविड-19 परीक्षण का परिणाम ‘नेगेटिव’ आने की जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कुमार संगकारा का बड़ा बयान, कहा- सौरव गांगुली ने धोनी के लिए मजबूत नींव रखी.

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है सभी स्वस्थ होंगे। ईश्वर की कृपा और सभी की दुआओं से मुझे अब कोरोना वायरस के लिये नेगेटिव पाया गया है। मैं उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने इस मुश्किल दौर में मेरा साथ दिया और मेरे स्वास्थ्य के प्रति चिंता जतायी। ’’

इस 36 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘मैं घर में ही उपचार करवाकर इस बीमारी से बाहर निकलने में सफल रहा। जो भी इससे संक्रमित हैं उन्हें सकारात्मक बने रहने की जरूरत है। अल्लाह में विश्वास रखें और नियमों का पालन करें। हम मिलकर वायरस से लड़ते रहेंगे। ’’

यह भी पढ़े | ENG vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद बेन स्टोक्स ने कहा- स्टुअर्ट ब्रॉड को टीम से बाहर करने का दुख नहीं.

उनकी पत्नी सुमोना हक अब भी इस बीमारी से नहीं उबर पायी हैं।

मुर्तजा ने लिखा, ‘‘लेकिन मेरी पत्नी दो सप्ताह बाद भी कोरोना वायरस से संक्रमित है। उसकी स्थिति बेहतर है। उसके लिये दुआएं करते रहें। ’’

मुर्तजा सत्तारूढ़ अवामी लीग पार्टी से सांसद भी हैं। उन्हें 20 जून को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था।

बांग्लादेश के दो अन्य क्रिकेटर नफीस इकबाल और नजमुल इस्लाम भी घर में उपचार लेने के बाद इस बीमारी से उबर गये हैं। इन दोनों क्रिकेटरों को भी तीन सप्ताह से पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\