एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी सेना की ओर से मोर्टार दागे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित अग्रिम चौकियों पर मंगलवार को पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई और मोर्टार दागे गए।

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी सेना की ओर से मोर्टार दागे गए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 22 दिसंबर जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित अग्रिम चौकियों पर मंगलवार को पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई और मोर्टार दागे गए।

एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस हमले में भारतीय पक्ष को कोई नुकसान नहीं हुआ।

प्रवक्ता ने कहा, “आज पूर्वाह्न साढ़े नौ बजे पाकिस्तानी सेना की ओर से बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। नियंत्रण रेखा पर पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई और मोर्टार दागे गए।”

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया।

इससे पहले एक दिसंबर को राजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की ओर से किए गए मोर्टार हमले में बीएसएफ के एक उप निरीक्षक शहीद हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2020 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).