जरुरी जानकारी | मोरपेन लैब का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 19.36 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दवा कंपनी मोरपेन लैबोरेटरीज का चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुना से होकर 19.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक्टिव फार्मास्युटिकल इन्ग्रिडिएंट खंड (एपीआई) खंड में अच्छी बिक्री से कंपनी अच्छा मुनाफा दर्ज करने में सफल रही है।

नयी दिल्ली, 31 अगस्त दवा कंपनी मोरपेन लैबोरेटरीज का चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुना से होकर 19.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक्टिव फार्मास्युटिकल इन्ग्रिडिएंट खंड (एपीआई) खंड में अच्छी बिक्री से कंपनी अच्छा मुनाफा दर्ज करने में सफल रही है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 7.65 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: भारतीय रेलवे में 35208 पदों पर वेकेंसी, 7वीं सीपीसी के तहत मिलेगी सैलरी.

बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 258.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 203.26 करोड़ रुपये थी।

मोरपेन लैबोरेटरीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुशील सूरी ने कहा, ‘‘कंपनी का एपीआई कारोबार काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी यह अपन पकड़ बना रहा है। कंपनी ने गुणवत्ता का उच्च मानक कायम किया हुआ है और साथ ही हम नए नवोन्मेषी उत्पाद ला रहे हैं, जिससे एपीआई कारोबार आगे बढ़ रहा है।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, अब बुढ़ापे में पेंशन से जुड़ी ये टेंशन होगी दूर.

तिमाही के दौरान कंपनी की एपीआई खंड की बिक्री 44 प्रतिशत बढ़कर 162.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 178 करोड़ रुपये के खर्च से निवेश योजना को मंजूरी दी है। इससे कंपनी की एपीआई विनिर्माण क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी