खेल की खबरें | प्रशंसकों की नजर में चैंपियन है मोरक्को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मोरक्को ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पहले ही इतिहास रच दिया था। वह विश्वकप के अंतिम चार में जगह बनाने वाली अफ्रीका महाद्वीप और अरब देशों में पहली टीम है।

मोरक्को ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पहले ही इतिहास रच दिया था। वह विश्वकप के अंतिम चार में जगह बनाने वाली अफ्रीका महाद्वीप और अरब देशों में पहली टीम है।

प्रशंसकों को उम्मीद थी कि मोरक्को अपना करिश्माई प्रदर्शन जारी रखकर छुपा रुस्तम निकलेगा और चैंपियन बनने में सफल रहेगा। उनकी उम्मीदों पर सेमीफाइनल में फ्रांस ने पानी फेरा लेकिन इसके बावजूद प्रशंसक निराश नहीं हुए थे क्योंकि उन्हें आशा थी कि मोरक्को तीसरे स्थान के मैच में क्रोएशिया को हराने में सफल रहेगा।

क्रोएशिया से हार के बाद मोरक्को की राजधानी में प्रशंसक निराश थे लेकिन उन्हें गर्व था कि उनकी टीम इतिहास रखने में सफल रही।

रबात में एक प्रशंसक सोउकाइना मकोइ ने कहा, ‘‘वह हमारी नजर में अब भी चैंपियन है।’’

एक अन्य प्रशंसक अली हचीमी के चेहरे पर निराशा के साथ खुशी के भाव भी स्पष्ट नजर आ रहे थे।

उन्होंने कहा,‘‘ हमारी टीम विश्व की चोटी की चार टीमों में शामिल है। अच्छा होता कि हमारी टीम तीसरे नंबर पर रहती क्योंकि खिलाड़ी इतना अच्छा प्रदर्शन करने के बाद इसके हकदार थे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड