एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में सुबह हुई बारिश ने तापमान में लायी गिरावट, उमस से मिली राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के कई हिस्सों में शनिवार सुबह बारिश होने के चलते उमस से राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

देश की खबरें | दिल्ली में सुबह हुई बारिश ने तापमान में लायी गिरावट, उमस से मिली राहत

नयी दिल्ली, 13 जुलाई दिल्ली के कई हिस्सों में शनिवार सुबह बारिश होने के चलते उमस से राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े पांच से साढ़े आठ बजे के बीच शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में 2.9 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई, लोधी रोड पर 3 मिमी, रिज में 0.4 मिमी और एसपीएस मयूर विहार में 15.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान किया है।

अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 104 अंक के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2024 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).