लॉकडाउन के दौरान शराब की दो लाख से अधिक बोतलें, 972 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त: हरियाणा पुलिस
पुलिस ने बताया कि इस अवधि के दौरान हिसार रेंज से पांच वांछित और 48 अन्य अपराधी पकड़े गए।
चंडीगढ़, 13 मई लॉकडाउन अवधि के दौरान हरियाणा के विभिन्न हिस्सों से करीब 972 किलोग्राम मादक पदार्थ और शराब की दो लाख से अधिक बोतलें जब्त की गई। यह जानकारी पुलिस ने यहां बुधवार को दी।
पुलिस ने बताया कि इस अवधि के दौरान हिसार रेंज से पांच वांछित और 48 अन्य अपराधी पकड़े गए।
हिसार रेंज में हिसार, जींद, सिरसा, फतेहाबाद और हांसी पुलिस जिले आते हैं।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने यहां एक बयान में कहा कि पुलिस ने 972 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ और 2.04 लाख से अधिक शराब की बोतलें जब्त की हैं जो या तो अवैध थी या उसे अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान क्षेत्र में कार्यरत सभी इकाइयों को निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया गया था।
यादव ने कहा कि लॉकडाउन के प्रभाव में आने के बाद से पुलिस ने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गश्त बढ़ाने के साथ ही पाबंदियों का सख्त अनुपालन सुनिश्चित किया है, इसके अच्छे परिणाम सामने आये हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘हिसार, हांसी और जींद जिलों से एक एक मोस्टवांटेड अपराधी पकड़े गए हैं जबकि दो सिरसा जिले से पकड़े गए हैं। विभिन्न जघन्य अपराधों में शामिल अन्य 48 में हिसार से 16, हांसी से आठ, जींद से नौ, सिरसा से 13 और फतेहाबाद में दो शामिल हैं।’’
डीजीपी ने कहा, ‘‘हमने 261 लोगों को मादक पदार्थ रखने के लिए पकड़ा है और 151 मामले दर्ज किये हैं।’’
उन्होंने कहा कि पुलिस ने शराब के अवैध व्यापार में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 817 व्यक्तियों को शराब के अवैध परिवहन या शराब की अवैध बिक्री में उनकी संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया है और हिसार रेंज के पांच जिलों में आबकारी कानून के तहत 650 मामले दर्ज किये हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

