जरुरी जानकारी | मध्य प्रदेश में एमएसएमई क्षेत्र में तीन लाख से ज्यादा नये रोजगारों की उम्मीद : मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने बृहस्पतिवार को उम्मीद जताई कि सूबे में आने वाले दिनों में 4,700 से अधिक नयी इकाइयों में उत्पादन शुरू होने की स्थिति में तीन लाख से ज्यादा नये रोजगार पैदा होंगे।
इंदौर, 29 जुलाई मध्य प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने बृहस्पतिवार को उम्मीद जताई कि सूबे में आने वाले दिनों में 4,700 से अधिक नयी इकाइयों में उत्पादन शुरू होने की स्थिति में तीन लाख से ज्यादा नये रोजगार पैदा होंगे।
सखलेचा ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, "कोविड-19 संकट की चुनौतियों के बावजूद प्रदेश में पूंजी लगाने के लिए एमएसएमई क्षेत्र के निवेशकों में खासा उत्साह है। पिछले एक साल के दौरान राज्य में इस क्षेत्र की 1,790 इकाइयों का भूमिपूजन किया गया है। इनमें से करीब 1,200 इकाइयों में उत्पादन भी शुरू हो गया है।"
उन्होंने कहा, "अगर सबकुछ ठीक रहा, तो अगस्त के आखिर तक 40 जिलों में 3,000 और नयी इकाइयों में उत्पादन शुरू हो जाएगा।"
सखलेचा ने कहा कि इन 4,790 इकाइयों में उत्पादन शुरू होने पर राज्य में तीन लाख से ज्यादा नये रोजगारों का सृजन होगा।
उन्होंने दावा किया, "चीन में बनने वाले सामान की गुणवत्ता पर काफी सवाल उठ रहे हैं। इस कारण वैश्विक बाजार में बने निर्वात के कारण भारतीय प्रदेशों को नया निवेश आकर्षित करने में अपेक्षा से ज्यादा सफलता मिल रही है।"
राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीन जुलाई को इंदौर में एक कार्यक्रम में कहा था कि शहर के सुपर कॉरिडोर पर प्रदेश सरकार से रियायती दरों पर बड़ी जमीनें हासिल कर अपनी इकाइयां शुरू करने वाली आईटी
कम्पनियां- टीसीएस और इन्फोसिस बेहद कम रोजगार दे रही हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)