देश की खबरें | मिजोरम में तीन किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की गई, म्यांमा के तीन नागरिक सहित चार लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में पिछले दो दिनों में तीन अलग-अलग अभियानों में 3.8 किलोग्राम हेरोइन जब्त करने के बाद म्यांमा के तीन नागरिकों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
आइजोल, नौ नवंबर मिजोरम में पिछले दो दिनों में तीन अलग-अलग अभियानों में 3.8 किलोग्राम हेरोइन जब्त करने के बाद म्यांमा के तीन नागरिकों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि राज्य आबकारी और स्वापक नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने जेमाबाक की संयुक्त कार्रवाई समिति के सदस्यों की सहायता से शनिवार को तड़के दो अलग-अलग अभियानों में आइजोल के उत्तरपूर्वी हिस्से में जेमाबाक में 3.7 किलोग्राम हेरोइन जब्त की।
उन्होंने बताया कि म्यांमा के दो नागरिकों और असम के करीमगंज जिले के एक निवासी को प्रतिबंधित पदार्थ के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को एक अन्य अभियान में, असम राइफल्स और आबकारी एवं स्वापक नियंत्रण विभाग ने म्यांमा सीमा के पास चंफाई जिले के जोटे गांव में 129 ग्राम हेरोइन के दुरुपयोग के आरोप में म्यांमा के एक नागरिक को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि आरोपी जिस स्कूटर पर सवार था उसी में प्रतिबंधित पदार्थ छिपा हुआ था।
अधिकारियों ने बताया कि चारों आरोपियों पर स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)