एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के आठ हजार से अधिक मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के आठ हजार से अधिक मामले सामने आए तथा महामारी से 48 और मरीजों की मौत हो गई।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के आठ हजार से अधिक मामले

मुंबई, 26 फरवरी महाराष्ट्र में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के आठ हजार से अधिक मामले सामने आए तथा महामारी से 48 और मरीजों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही राज्य में कुल मामले बढ़कर 21,38,154 हो गए।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से अब तक 52,041 मरीजों की मौत हो चुकी है।

संक्रमण के नए मामलों में से 40 प्रतिशत मामले मुंबई, पुणे, नागपुर और अमरावती के हैं।

राज्य में अब तक 20,17,303 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 67,608 मरीज उपचाराधीन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2021 10:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).