विदेश की खबरें | पुनर्वास कार्यक्रम में आवेदन देने वाले आठ लाख से अधिक अफगानियों को अब भी मंजूरी का इंतजार:रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्रालय के महानिरीक्षक द्वारा बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में अफगान नागरिकों के लिए विशेष आव्रजन वीजा जारी करने की प्रक्रिया में सुधार के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बताया गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

विदेश मंत्रालय के महानिरीक्षक द्वारा बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में अफगान नागरिकों के लिए विशेष आव्रजन वीजा जारी करने की प्रक्रिया में सुधार के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बताया गया है।

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी तथा तालिबान के शासन के दो वर्ष पूरे होने के बाद भी चुनौतियां बरकरार हैं।

यह वीजा कार्यक्रम 2009 में उन अफगान नागरिकों की मदद के लिए शुरू किया गया था जो अमेरिकियों के साथ काम कर रहे थे और ऐसा करने के लिए जोखिम उठा रहे थे। ऐसा ही कार्यक्रम इराकियों के लिए भी है। आवेदन मंजूर करने की धीमी प्रक्रिया को लेकर इन कार्यक्रमों की अलोचना भी हुई है।

अमेरिका के अफगानिस्तान छोड़ने के बाद से वीजा के लिए आवेदन करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2021 में करीब 30,000 लोगों ने आवेदन दिया था, लेकिन दिसंबर 2022 तक आवेदनों की संख्या लगभग 1,55,000 हो गई। इन आंकड़ों में आवेदनकर्ता के परिवार के सदस्य शामिल नहीं हैं।

रिपोर्ट में बताया गया कि विदेश मंत्रालय का अनुमान है कि इस साल अप्रैल तक विशेष वीजा कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाले 8,40,000 से अधिक आवेदक और उनके परिवार के सदस्य अब भी अफगानिस्तान में हैं और वीजा मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

इसमें यह भी कहा गया कि हर आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाता। विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रक्रिया के शुरुआती चरण में ही जांच में मिलता है कि 50 फीसदी आवेदक इसकी पात्रता पूरी नहीं करते ।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि जनवरी 2021 में राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन की शुरुआत के बाद से इस वर्ष अगस्त तक आवेदकों और उनके परिवार के सदस्यों को 34,000 वीजा जारी किए जा चुके हैं, जो कि पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान